भारतीय नमो संघ दिल्ली प्रदेश द्वारा होली मिलन समारोह एवं मासिक बैठक का आयोजन

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
भारतीय नमो संघ – दिल्ली प्रदेश

दिनांक: 01 मार्च 2026
स्थान: रोहिणी, दिल्ली

भारतीय नमो संघ दिल्ली प्रदेश द्वारा होली मिलन समारोह एवं मासिक बैठक का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही, जिसने संगठन की एकता एवं मजबूती को दर्शाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नू सिंह जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संगठन की विचारधारा, उद्देश्य एवं आगामी रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अंशुल जैन एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री हेमंत शर्मा जी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम आयोजक श्री रामेश्वर गर्ग जी द्वारा सभी उपस्थितजनों को चंदन तिलक लगाकर होली मिलन की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र एवं आईडी कार्ड भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में भारतीय नमो संघ दिल्ली प्रदेश की संपूर्ण कार्यकारिणी प्रमुख रूप से उपस्थित रही। मंच संचालन प्रतिभा जी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

यह आयोजन संगठन की एकजुटता, सक्रियता एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

🚩 भारतीय नमो संघ – राष्ट्र सर्वोपरि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *