उत्तराखंड सरकार के सचिव, संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार का ऋषिकुलम गुरुकुल विद्यापीठ, गुरुग्राम का दौरा.

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

उत्तराखंड सरकार के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने आज ऋषिकुलम गुरुकुल विद्यापीठ, गुरुग्राम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुकुल के छात्रों के साथ मुलाकात की और उनकी प्रतिभा का अवलोकन किया।

सचिव ने गुरुकुल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रज्ञा चक्षु, मलखंब, मंत्र उच्चारण और अन्य पवित्र प्राचीन परंपराओं का अवलोकन किया. इन सम्पूर्ण विधाओं ने उन्हें अत्यधिक प्रभावित किया।

उन्होंने इन परंपराओं को पूरे भारतवर्ष में बढ़ावा देने की इच्छा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की.

दीपक कुमार ने छात्रों को संस्कृत विषय के साथ कैसे IAS अधिकारी बना जा सकता है के सम्बंध में भी मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने गुरुकुल के कुछ छात्रों को उनकी विभिन्न विधाओं को इस तरह निखारने को प्रेरित किया कि उन्हें सम्पूर्ण भारतवर्ष के साथ-साथ विदेशों में भी रोज़गार मुहैया हों सके.

उन्होंने ना केवल प्रज्ञा चक्षु एवं स्पर्श चिकित्सा जैसे गूढ़ संस्कृत की धरोहरों को संरक्षित, प्रचारित-प्रसारित करने पर ज़ोर दिया अपितु मंत्र चिकित्सा जैसे विषयों पर भी गुरुकुल के अध्यापकों एवं छात्रों को शोध करने के संबंध में प्रेरित किया.

उन्होंने उत्तराखंड के संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संस्कृत संस्थानम से इन विद्याओं को आगे बढ़ाने के सन्दर्भ में MOU करने के सम्बंध में भी चर्चा की.

इससे पूर्व, गुरुकुल के अधिकारियों और छात्रों ने सचिव का स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने ऋषिकुलम गुरुकुल के आचार्य एवं संचालक को इस पहल की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *