कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
सेवा का महा अभियान: महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज, हरिद्वार द्वारा आयोजित निशुल्क मैडिकल कैंप बना जन कल्याण का विशाल मंच, सैकड़ो लोगों को मिला जीवनदाई स्वास्थ्य लाभ हरिद्वार।
महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज, हरिद्वार द्वारा ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आज हरिद्वार में जनसेवा का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उदाहरण बनकर सामने आया।इस विशाल आयोजन में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों, जरूरतमंदों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं श्रमिक वर्ग ने भाग लेकर मुफ्त स्वास्थ्य जाँच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्शऔर दवाइयां का भी निशुल्क लाभ प्राप्त किया।

सुबह 10 बजे से ही शिविर स्थल पर लोगों की लंबी कतारें इस बात की गवाह रहीं कि महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के इस प्रयास पर जनता ने पूरा भरोसा और उत्साह दिखाया। जनरल फिजिशियन नेत्र रोग स्त्री रोग पंचकर्म ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य रोगों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जाँच अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई,साथ ही मरीजों को आगे की आवश्यक चिकित्सा सलाह भी दी गई।इस सफल आयोजन के पीछे महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के पदाधिकारी, एवं सदस्य पूरी निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ सुबह 8 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक लगातार सक्रिय रहे।व्यवस्थाओं की सराहना लाभार्थियों और आम नागरिकों द्वारा खुले मंच से की गई।

समाज की ओर से ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज,, रेड क्रॉस सोसायटी तथा सभी सम्मानित डॉक्टरों एवं सहयोगी संस्थाओं का विशेष आभार व्यक्त किया गया,जिनके सहयोग से यह विशाल स्वास्थ्य सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
समाज के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है,और जब समाज स्वयं आगे आकर इस जिम्मेदारी को निभाता हैतो बदलाव अपने आप दिखाई देने लगता है।यह मेडिकल कैंप केवल एक दिन का आयोजन नहीं,बल्कि समाज की एकता, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व का जीवंत प्रमाण है स्थानीय नागरिकों एवं लाभार्थियों ने इस आयोजन को हरिद्वार के सामाजिक जीवन की एक बड़ी और सकारात्मक पहल बताते हुए महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज की मुक्त कंठ से प्रशंसा की समाज ने संकल्प व्यक्ति किया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे और भी बड़े व्यापक और प्रभावशाली कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश गोयल अध्यक्ष कमल बृजवासी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित गोयल उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता उपाध्यक्ष पंकज मित्तल सह कोषाध्यक्ष, संदीप अग्रवाल, विजय कुमार बंसल विपिन गुप्ता, संदीप गुप्ता संदीप गुप्ता मुन्ना मुकुट बिहारी अग्रवाल गिरीश अग्रवाल महेश दास अग्रवाल आशीष जैन विष्णु मित्तल राहुल बंसल अंकुर गोयल महिला विंग अध्यक्ष रुचि डोलिया नताशा अग्रवाल पूनम गोयल आरती गुप्ता नेहा गर्ग शालिनी अग्रवाल पूनम गोयल पूनम बंसल संगीता गुप्ता हिमानी गर्ग अदिति गुप्ता मधु जैन शिखा अग्रवाल सुरभि मित्तल एवं समाज से अन्य गण मान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे
जनहित में निरंतर जन सेवा के लिए अग्रसर
महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज हरिद्वार
