हरिद्वार,24 नवंबर 2025
उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या-1958/xxxi (15)G/24-74 (सा0)/2016, दिनांक 30 दिसम्बर, 2024 के द्वारा अनुलग्नक-2 के कमांक 4 पर अंकित गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस दिनांक 24 नवम्बर, 2025 (सोमवार) हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस हेतु दिनांक 24 नवम्बर, 2025 (सोमवार) के स्थान पर दिनांक 25 नवम्बर, 2025 (मंगलवार) को प्रदेश के शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक शासकीय / अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक प्रतिष्ठानों (उत्तराखण्ड सचिवालय / विधानसभा और जिन कार्यालयों में 05 दिवसीय साप्ताहिक कार्यदिवस लागू है, को छोड़कर) में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय, अन्य शर्ते यथावत्
रहेगी।
Digitally signed by Vinod Kumar Suman Date: 23-11-2025 21:05:33
(विनोद कुमार सुमन) सचिव
संख्या- 1647/xxxi (15) G/2025-74 (सा0)/2016 तद्दिनांक
- निबन्धक, मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल (उत्तराखण्ड) को सूचनार्थ एवं ऐसी कार्यवाही हेतु प्रेषित जिसे मा० उच्च न्यायालय आवश्यक समझें।
- सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तराखण्ड।
- प्रमुख सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन।
- समस्त प्रमुख सचिव / विशेष प्रमुख सचिव / सचिव, उत्तराखण्ड शासन।
- सचिव, विधानसभा, उत्तराखण्ड ।
- पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, देहरादून।
- स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन।
- मण्डलायुक्त, गढ़वाल / कुमाऊँ मण्डल, उत्तराखण्ड।
समस्त जिलाधिकारी, उत्तराखण्ड।
- समस्त विभागाध्यक्ष, उत्तराखण्ड।
(



