शिवडेल में यातायात जागरूकता संबंधी गोष्ठी का हुआ आयोजन,छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों संबंधी दी गई जानकारी

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

आज दिनांक 29/10/2025को निदेशालय यातायात के निर्देश पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक यातायात के नेतृत्व में उप निरीक्षक सीपीयू पवन नौटियाल अपर उप निरीक्षक यातायात प्रदीप कुमार सिंह,आरक्षी यातायात मुकेश कंबोज द्वारा शिवडेल पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में एक यातायात जागरूकता संबंधी गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र एवं छात्रों को यातायात नियमों संबंधी जानकारी प्रदान की गई उनको ट्रैफिक साइन ट्रैफिक सिग्नल आदि की जानकारी दी गई साथ ही बताया गया की दुपहिया पर हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें ट्रिपल राइडिंग ना करें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें शराब पीकर वाहन न चलें, गोल्डन आवर गुड सेमीरिटर्न आदि सभी विषयों की जानकारी दी गई इसके उपरांत और छात्र एवं छात्राओ को रानीपुर मोड़ चौक पर लाया गया जहां उनके माध्यम से चौक का संचालन करवाया गया जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा यातायात पुलिस की इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की गई उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बंसल सर एवं अध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *