कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार 5 अक्टूबर 2025 श्री कश्यप समाज आश्रम का 35वां अखिल भारतीय सम्मेलन महर्षि कश्यप वाटिका हरिद्वार में किया गया l सम्मेलन में शिक्षा पर जोर देते हुए युवाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। कश्यप समाज के युवाओं से पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। समाज के कक्षा दसवीं व बारहवीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

रविवार को महर्षि कश्यप घाट पर हुए सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि आने वाले समय में समाज से संबंधित धर्मशाला एवं समाज संबंधित जो भी कार्य होंगे उन्हें पूर्ण किया जाएगाl इस मौके पर कश्यप समाज आश्रम हरिद्वार के प्रधान बुद्ध सिंह कश्यप ने कहा समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है, जबकि, शिक्षा के बिना कोई भी समाज राजनीतिक और सामाजिक विकास नहीं कर सकता है, इसलिए, अभिभावक अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं।

जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। कहा कि युवा समाज का विकास करने के लिए आगे आएं। अजीतपुर के पूर्व प्रधान मायाराम कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज उत्तराखंड में लाखों की संख्या में रहता हैl

लेकिन, समाज को राजनीति के क्षेत्र में महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एकजुटता से प्रदेश और देश की राजनीति में अपना हिस्सा पाने की अपील की, इसलिए, समाज आपसी मतभेद भुलाकर एक होकर राजनीति करे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्तर पर चित्रकूट धाम से प्रकाशित कश्यप समाज डायरेक्ट्री के प्रधान संपादक कश्यप एम.एल रायकवार भी पधारे l

कार्यक्रम में दूर-दूर से कश्यप समाज के लोग पधारे मुख्य अतिथि के तौर पर आंवला लोकसभा के सांसद धर्मेंद्र कश्यप जी विधान परिषद सदस्य किरण कश्यप मांगेराम कश्यप गिरीश कश्यप, कश्यप समाज आश्रम के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप महामंत्री जोगिंदर कश्यप अजय कश्यप पप्पू कश्यप शिवांश कश्यप दीपक कश्यप कांग्रेस नेता राज्य मंत्री गिरीश कश्यप अनुराग कश्यप सहारनपुर से मांगेराम कश्यप , दिल्ली से नवीन कश्यप आदि काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे l




