कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। #श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी मायापुर हरिद्वार 10*6 मढ़ी एवं #श्री बालाजी धाम,
सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार के पुजारी बाबा नीरज गिरी शिष्य स्वामी निरंजन देव का शुक्रवार, 26 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन पर संतों ने शोक जताया है।
बताते चलें कि बाबा नीरज गिरी इन दिनों हिंगलाज माता मंदिर, ग्राम पूजापुर, जिला डूंगरपुर, राजस्थान में सेवा दे रहे थे। जहां शुक्रवार, 26 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे उन्होंने शरीर छोड़ दिया। उनके निधन पर उनकी मढ़ी के साधु संतों में शोक व्याप्त है। इस कड़ी में स्वामी नीरज गिरी महाराज के गुरू भाई #स्वामी आलोक गिरी महाराज सहित अन्य गणमान्य संत महंतों ने श्रंद्धाजलि अर्पित की है। आलोक गिरी महाराज, महंत नरेश गिरी, दिगंबर प्रभात गिरी, विनोद गिरी, फूलगिरी, सागर गिरी, शंकर गिरी, बाबू गिरी, योगी गिरी, रवि गिरी, सूरज गिरी, मुकेश गिरी, रामकुमार गिरी सहित अन्य गणमान्य संत महंतों ने श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस मौके पर बाबा आलोक गिरी महाराज ने कहा कि बाबा नीरज गिरी महाराज सादगी की मिसाल थे। उन्होंने निरंतर कई वर्षों तक श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सेवा प्रदान की है। स्थानीय लोगों से उनके काफी मधुर संबंध थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण हरिद्वार से राजस्थान चले गये।
वहां हिंगलाज माता मंदिर की सेवा कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि बाबा नीरज गिरी बैकुंठ वासी हो गये है। सूचना मिलने पर मढ़ी के समस्त अखाड़े के संतों ने अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित की है।
