जय जवान जय किसान जय जवान जय किसान
आज ग्राम लाल चंदवाला, लक्सर में मा. प्रियव्रत पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादराबाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय सलाहकार भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर हरिद्वार द्वारा आगामी 17 सितंबर को होने वाली पदयात्रा की जानकारी दी गई। यह पदयात्रा हर की पैड़ी हरिद्वार से संसद भवन दिल्ली तक जाएगी। इस मौके पर किसानों और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान चलाया गया।
बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत, युवा जिला अध्यक्ष विशु त्यागी, उपाध्यक्ष उदय शंकर त्यागी, ब्लॉक प्रमुख नीरज त्यागी, आकाश सहित कई सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बैठक में 17 सितंबर को होने वाली पदयात्रा की महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
यह एक सामूहिक प्रयास है, जिसका उद्देश्य किसानों की आवाज़ को संसद तक पहुँचाना है।
किसान एकता की भावना के साथ इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।
