सनातन एकता पदयात्रा में एकजुटता से हो शामिल:श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

ॐ संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्। देवा भागं यथा पूर्वे सञ्जानाना उपासते।। श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज

हरिद्वार। दिल्ली में संपन्न हुए सनातन एकता पदयात्रा के लिए सम्मेलन में हरिद्वार के श्यामपुर स्थित श्याम बैकुंठ धाम के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने पदयात्रा में एकजुटता से शामिल होने के लिए आह्वान किया सनातन धर्म की एकता और दिव्यता को स्थापित करने के लिए द्वित्तीय सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक चलेगी।

आगे अपने भक्तों अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जो भक्त गुरु की शरणागत हो गये मानो गुरु के मार्गदर्शन से वह भवसागर पार हो गये दान सत्कार और व्यवहार परोपकार मनुष्य जीवन को सार्थक कर सकता है l

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे हैं “ऑपरेशन कालनेमी” पर बोलते हुए महाराज श्री ने कहा कि इस ऑपरेशन में संतों की भी एक विशेष भूमिका होनी चाहिए और उन्हें भी प्रयास करने चाहिए कि जो संत ना होकर संत के चोले में घूम रहे हैं उन पर उचित कार्यवाही हो l इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री राजेश्वर दास महाराज भी उपस्थित रहे l

महाराज ने उक्त विचार भक्तों के बीच व्यक्त करते हुए सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *