आज देवपुरा आश्रम हरिद्वार में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव महंत दर्शन जी सिंह जी त्यागमूर्ति महाराज की पंचम पुण्यतिथि एवं बसंत पंचमी समागम तथा परम पूज्य 108 स्वामी देवा सिंह जी महाराज पंडित प्रेम सिंह जी महाराज पंडित गुरु चरण सिंह जी महाराज मं.माननीय मोहनलाल जी महाराज मं.किसन सिंह जी महाराज मं.लाल सिंह जी महाराज संत मनमोहन सिंह जी महाराज संत प्रधान सिंह जी महाराज आदि महापुरुषों की पूर्ण स्मृति में श्रद्धांजलि एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया l

आश्रम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ एवं भोग का भी आयोजन किया गया l भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए आश्रम के श्री महंत गुरमीत सिंह जी महाराज ने कहा कलयुग मे भक्तों की नैया के तारणहार सतगुरु देव है सतगुरु देव ही धर्म कर्म दान सत्कर्म दरिद्र नारायण सेवा पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखायेगे गुरु के ज्ञान के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है गुरु ही अपने ज्ञान के माध्यम से मनुष्य के ज्ञान चक्षु खोलकर उसे जीवन की परख कराते हैं l

सतगुरु ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह जी महाराज भी इस पृथ्वी लोक पर भक्तों को सत्य की राह दिखाने वाले पावन त्याग मूर्ति ज्ञान मूर्ति संत थे ऐसी परम विभूति वंदनीय गुरुदेव को हम शत-शत नमन करते हैं आयोजित भंडारे में हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये महंत श्री महंत महामंडलेश्वरो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया l