जिला पंचायत हरिद्वार में बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार, 77 वा गणतंत्र दिवस जिला पंचायत के प्रांगड़ हरिद्वार में बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश जन-सेवा के लिए प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप कल्याण एवं विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे हैं।

इसी प्रकार, सभी जागरुक एवं संवेदनशील नागरिक, हमारे गणतन्त्र की प्रगति यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे गणतंत्र को सशक्त बनाने के प्रयासों में कार्यरत सभी देशवासियों की मैं हृदय से सराहना करता हूं। इस अवसर पर बोलते हुए उपाध्यक्ष श्री अमित चौहान ने कहा कि 26 जनवरी 1950 के दिन से, हम अपने गणतन्त्र को, संवैधानिक आदर्शों की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उसी दिन, हमने अपने संविधान को पूरी तरह से लागू किया। लोकतन्त्र की जननी, भारतभूमि, उपनिवेश के विधि-विधान से मुक्त हुई और हमारा लोक-तंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री संजय खंडूरी ने बताया कि हमारा संविधान, विश्व इतिहास में आज तक के सबसे बड़े गणराज्य का आधार-ग्रंथ है। हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतन्त्रता, समता और बंधुता के आदर्श हमारे गणतन्त्र को परिभाषित करते हैं। संविधान निर्माताओं ने राष्ट्रीयता की भावना तथा देश की एकता को संवैधानिक प्रावधानों का सुदृढ़ आधार प्रदान किया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष श्री अमित चौहान, एम एन ए श्री संजय खंडूरी, वित्त अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य दर्शना जी जे ई श्री ईश्वर चंद आदि उपस्थित रहे तत्पश्चात सभी ने जलपान जलपान ग्रहण किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *