हरिद्वार में श्रद्धा और सेवा का संगम,संत मंडल आश्रम भीमगोड़ा में ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि महाराज का 15वां निर्वाण दिवस श्रद्धाभाव से मनाया गया

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
उत्तरी हरिद्वार स्थित प्रख्यात धार्मिक संस्था संत मंडल आश्रम, भीमगोड़ा में परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि महाराज का 15वां निर्वाण दिवस समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संतों, महंतों, महामंडलेश्वरों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


समारोह के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन एवं संतवाणी के माध्यम से संत समाज ने ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि महाराज के आध्यात्मिक योगदान, समाजसेवा और धर्म प्रचार के कार्यों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन त्याग, तपस्या और मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल है।
इस पावन अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल, श्री जगदीश सेवा संघ तथा संत मंडल आश्रम धर्मार्थ समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोगों, हृदय, मधुमेह एवं रक्तचाप आदि की जांच की गई। सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।
परमाध्यक्ष स्वामी राममुनि महाराज ने कहा कि संतों का जीवन केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की सेवा और जनकल्याण के कार्यों से भी जुड़ा होता है। इसी भावना के अनुरूप यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
इस मौके पर संत मंडल आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी जगदीश मुनि महाराज ने जीवन पर्यंत समाज ओर देश की सेवा की ओर समाज को धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक किया।


उन्होंने कहा कि स्वामी जी के द्वारा संचालित प्रकल्पों को समाज में अग्रसर किया जा रहा है।महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संतो का जीवन समाज कल्याण के लिए होता है।उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन जगदीश मुनि महाराज को समस्त हरिद्वार के सन्त समाज ने एकतरफा समर्थन कर भाजपा का विधायक बनाने में अहम भूमिका अदा की। उनके कार्यकाल में कभी किसी सन्त को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व विधायक ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि महाराज ने सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन हेतु समाज को नई दिशा प्रदान करने का काम किया,उन्होंने कहा कि संतों की वाणी, साधना और सेवा भाव समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से जीवन में शांति,संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भाजपा विधायक आदेश चौहान ने जगदीश मुनि महाराज के कालखंड के संघर्षों एवं राम मन्दिर आन्दोलन में मुनि जी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी जगदीश मुनि महाराज ने समूचा जीवन गौ गंगा गीता और देश भक्ति में लगाया ओर समाज को नई ऊर्जा प्रदान की।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि हिंदुत्व के लिए जगदीश मुनि महाराज का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। प्रदेश प्रवक्ता सन्दीप सिंहानिया ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज के लिये गुरु जी प्रेरणास्रोत है उनके विचार आज के युग में बहुत ही प्रासंगिक है। श्रद्धांजलि सम्बोधन में राम मुनि जी ने साथ बिताए हुए पुराने पलों को याद करते हुए राम जन्मभूमि के समय उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि के लिए शिला पूजन व ज्योति यात्रा निकालने में हरिद्वार से जगदीश मुनि जी ने अग्रणी भूमिका निभाई। सच्चाई एवं त्याग के पथ पर चलते हुए भाजपा के लिए नए आयाम स्थापित किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्त मण्डल आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि  महाराज ने की एवं संचालन आचार्य अरविंद शास्त्री एवं स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्वामी हरिहरानंद,महामंडलेश्वर स्वामी भगवत्स्वरूप,महंत राघवेन्द्र दास,महामंडलेश्वर चिदविलासानन्द, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत गोविंद दास, महंत सूर्यांश मुनि सहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि,विधायक आदेश चौहान,मेयर किरण जैसल,

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा से प्रदेश महामंत्री राजबीर कश्यप, भगत नरेश बर्फानी, श्री स्वामी कुंभ ऋषि, तुलसीदास, छाजू राम महाराज, मेला राम प्रजापति पूर्व राज्य मंत्री, शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री उत्तराखंड, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, डॉक्टर के के लाम्बा हरियाणा, डॉ के के वर्मा हिमाचल, श्रीमती मुनेशपाल प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, तरुण नैयर जिला उपाध्यक्ष, पवनदीप कुमार, सुंदरलाल, शिव शंकर लाल, लाल सिंह, मांगेराम प्रजापति,अमित प्रजापति पार्षद, सतीश कुमार,ओम प्रकाश प्रजापति, लेखराज प्रजापति, विकास सिंह भगत सिंह रावत,शुभम शर्मा, सचिन प्रधान, रितेश शर्मा,

अरुण चौधरी,नीरज परमार, लौकी राम प्रजापति, सत्यवान प्रबंधक संत मंडल,अदित्य प्रजापति, विवेक लोधी, प्रदीप प्रजापति, प्रवीण बर्दिया, रामलाल प्रजापति, धर्मेंद्र लोधी, राम मेहर, विनोद शर्मा सतीश प्रजापति,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर,मंडल महामंत्री देवेश ममगाईं, शंकर पाठक, डा प्रेम प्रकाश सतलेवाल एवं अन्य कार्यकर्ता गण एवं संत समाज उपस्थित रहे।

समारोह का समापन संत आशीर्वचन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *