शिवालिक नगर स्थित शिव मंदिर में काली सेना द्वारा भव्य शरदोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरिद्वार 8 फरवरी 2026 शिवालिक नगर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में आज काली सेना द्वारा भव्य शरदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतजन एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा परिसर धार्मिक आस्था, भक्ति और सनातन चेतना से ओत-प्रोत नजर आया। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि काली सेना के संस्थापक एवं शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज रहे। उनके आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया।स्वामी आनंद स्वरूप महाराज के मंचासीन होते ही वातावरण धर्म और राष्ट्र चेतना के नारों से गूंज उठा।

कुंभ क्षेत्र को लेकर सरकार को चेतावनी

विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कुंभ क्षेत्र को लेकर सरकार पर स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि“कुंभ क्षेत्र पर किसी भी प्रकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। सरकार ज्वालापुर और रुड़की को भी कुंभ क्षेत्र में सम्मिलित करे।”उन्होंने आगे कहा कि कुंभ जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन में परंपराओं और सनातन मर्यादाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कुंभ में किन्नरों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

स्वामी जी ने अपने संबोधन में कुंभ आयोजन को लेकर एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि आगामी कुंभ मेले में किन्नरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने इसे सनातन परंपराओं की रक्षा से जोड़ते हुए सरकार से इस विषय पर गंभीर निर्णय लेने की मांग की।

उत्तराखंड की डेमोग्राफी पर जताई चिंता

स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने उत्तराखंड में तेजी से बदल रही जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि“उत्तराखंड की डेमोग्राफी में हो रहा परिवर्तन देवभूमि के स्वरूप के लिए खतरा बनता जा रहा है।”इस स्थिति को रोकने के लिए उन्होंने सरकार से उत्तराखंड को तत्काल देवभूमि घोषित करने और गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।

आयोजन- काली सेना उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *