षष्ठम् पुण्य तिथि एवं बसन्त पंचमी समागम
“स्नेह निमंत्रण पत्र”
श्रद्धेय संतजन एवं सद्गृहस्थ भक्तजन !
आप सबको सूचित किया जाता है कि ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरूदेव महन्त दर्शन सिंह जी त्यागमूर्ति महाराज की षष्ठम् पुण्य तिथि एवं बसन्त पंचमी समागम तथा परम पूज्य 108 स्वामी देवा सिंह जी महाराज, पं. प्रेम सिंह जी महाराज, पं. गुरूचरण सिंह जी महाराज, म. मोहन सिंह जी महाराज, मं. किसन सिंह जी महाराज, म. लाल सिंह जी महाराज, सन्त मनमोहन सिंह जी महाराज, सन्त प्रधान सिंह जी महाराज आदि महापुरूषों की पुण्य स्मृति में ।
श्रद्धांजली एवं वार्षिकोत्सव समारोह
विधि विधान के साथ मनाया जा रहा है। कृपया आप सभी धर्मानुरागी सज्जन एवं भक्तों से निवेदन है कि सपरिवार समय पर पधारकर तन मन धन से सहयोग देते हुए पुण्य के भागी बनें ।
