भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी की आयोजित हुई बैठक,यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई विस्तार से चर्चा


भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी केंद्रीय कार्यालय नागपुर में आयोजित हुई बैठक
बैठक में यूपी विधानसभा चुनाव सहित पांच राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर हुई विस्तार से चर्चा
नियुक्त किए गए विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रभारी
उत्तर प्रदेश के 403 सीटों एवं उत्तराखंड के सभी 70 सीटों पर सर्वे शुरू उत्तर प्रदेश सहित सभी पांचों राज्यों में भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी लड़ेगी दमदारी से चुनाव
भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नागपुर में पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पंकज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में आगामी पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर विशेष चर्चा की गई बैठक का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित पांचो राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव रहा
इस दौरान भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पंकज कुमार शर्मा जी ने अरविंद कुमार उपाध्याय जी को पार्टी का संचालक एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया और वरिष्ठ पत्रकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी डा. ओपी शर्मा बबलू पंडित को पार्टी का राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं चुनाव प्रभारी उत्तराखंड बनाया है! पार्टी के नवनियुक्त संचालक एवं चुनाव प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीय अरविंद कुमार उपाध्याय जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी सभी 403 सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी जिसकी तैयारी शुरू हो गई है पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं उत्तर प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी उत्तराखण्ड डा. ओपी शर्मा बबलू पंडित भ्रष्टाचार विरोधी ने अपने संबोधन ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव एवं में पार्टी का मुख्य एजेंडा जातिवादी विचारधारासे, धर्मवादी विचारधारा से ऊपर उठकर विकास का नारा एवं सबका साथ सबका विकास बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे होंगे इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पंकज कुमार शर्मा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी विचारधारा भारत को एक नई दिशा देना है इस बार उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कई प्रदेशों के प्रांतीय पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे
इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के संस्थापक माननीय अरविंद कुमार उपाध्याय जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.ओ पी शर्मा बबलूपंडित ने भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी को संगठन का पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया इस दौरान भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पंकज कुमार शर्मा जी ने अरविंद कुमार उपाध्याय को पार्टी का संचालक एवं उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया और डा.ओपी शर्मा बबलू पंडित को पार्टी का राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं चुनाव का सह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं चुनाव प्रभारी उत्तराखंड बनाया और दोनों पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई श्री उपाध्याय के संचालक एवं उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाए जाने एवं डा. ओपी शर्मा बबलू पंडित को पार्टी का राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं चुनाव सहप्रभारी उत्तर प्रदेश एवं चुनाव प्रभारी उत्तराखंड नियुक्त होने पर पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री कौतिका राउत ,सुश्री निशिता ताड़े सुश्री,नेहा राउत, सुश्री तृप्ति दुरार्टकर, प्रमोद दवलेकर,बावन जूमडे,टुनटुन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्ति की है इस दौरान भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *